हम बात कर रहे है 19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुई धुरंधर The रिवेंज की जिसका बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन रहा है। 18 दिनों के अंदर ही फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा है। फिल्म में Ranveer Singh लीड रोल में हैं, और उनके साथ Sara Arjun, Akshaye Khanna, Sanjay Dutt, Arjun Rampal, R. Madhavan, Yami Gautam, Rakesh Bedi और Danish Pandor जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।
कुल कमाई की बात करे तो धुरंधर द रिवेंज ने भारत में कुल नेट कलेक्शन में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि विश्व स्तर पर ग्रॉस कलेक्शन 1,600 करोड़ रुपये है।
वहीं 18 दिनों की कमाई पर नजर डालें तो, फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार ओपनिंग लेते हुए ताबड़तोड़ कमाई की। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही और वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। तीसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही फिल्म 18वें दिन तक भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और लगातार कमाई कर रही है। 18वें दिन फिल्म ने 31 करोड़ के आस पास कमाए है।
हिंदी वर्जन इस फिल्म की कमाई का सबसे बड़ा आधार बना हुआ है, जबकि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम डब वर्ज़न्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इस फिल्म को Jio Studios और B62 Studios ने प्रोड्यूस किया है। शानदार स्टारकास्ट और दमदार कहानी की वजह से धुरंधर 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
और वहीं आदित्य धर की इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी कंटेंट और मजबूत स्टारकास्ट के दम पर फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिक सकती है। और आदित्य धर ने काफी पीक डिटेलिंग भी की है इस मूवी मे जिसकी आज कल चर्चा है।

